नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पप्पू यादव के नेतृत्व में हीं भय और भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति: त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पप्पू यादव के नेतृत्व में हीं भय और भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति: त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : सैनिक होटल एंड रिसोर्ट प्रांगण में युवा शक्ति की बैठक आयोजित

• क्रांतिकारी संगठन है युवा शक्ति, पंचायत स्तर पर होगी मजबूत : मृत्युंजय पाठक

केबीआई| खगड़िया

बिहार में जिस प्रकार भय का माहौल कायम हो चुका है। अपने घर में बैठे लोग भी सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रहे हैं। राज्य के चप्पे-चप्पे में जिस प्रकार आलाधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार की गंगा बहाया जा रहा है। इस भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति सिर्फ और सिर्फ पप्पू यादव हीं दिला सकते हैं। उक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने सैनिक होटल एण्ड रिसोर्ट के प्रांगण में आयोजित युवा शक्ति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा‌। बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा और संचालन अभय कुमार गुड्डू कर रहे थे। त्यागी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी दल के राजनीतिक शोषण के शिकार होने से बेहतर होगा कि कर्मवीर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पदचिन्हों चलकर जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंसान के सुख-दुख में जीने का काम करें ताकि स्वच्छ और सुंदर वातावरण कायम हो सके। बैठक में उपस्थित युवा शक्ति के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय पाठक उर्फ पहाड़ी बाबा ने कहा कि बहुत तरह के संगठन राज्य में जाति-धर्म का ढ़िंढ़ोरा पीटने का काम कर रही है। लेकिन युवा शक्ति एकमात्र इंकलाबी संगठन है, जो हमेशा छात्र नौजवान मजदूर-किसान की आवाज बनने के साथ-साथ समाज के विकास के लिए ऐतिहासिक संघर्ष कर जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नेताओं ने आसानी से इस्तेमाल कर बर्बाद करने का काम किया है, लेकिन पप्पू यादव एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने युवाओं का हाथ पकड़कर उन्हें नेता बनाया है।

 

खगड़िया की धरती पर युवा शक्ति के द्वारा किए गए संघर्ष है ऐतिहासिक : कृष्णानंद यादव 

रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव और मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार ने कहा कि खगड़िया की धरती पर युवा शक्ति के द्वारा किए गए संघर्ष ऐतिहासिक है। जिस विकास कार्य के लिए विधायक और सांसद सोच नहीं सकते हैं, वैसे विकास कार्य को युवा शक्ति के नेतृत्व ने संघर्ष कर जमीन पर उतारने का काम कर दिखाया है।

 

हर पंचायत में युवा शक्ति संगठन का किया जाएगा विस्तार

युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा और युवा शक्ति के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार दास ने कहा कि जिले के हर पंचायत में युवा शक्ति का संगठन का विस्तार किया जाएगा। युवा शक्ति के साथी हीं हर गांव गांव से भय और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ साथ विकास के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, अमरेश कुमार सिंह, कविरंजन कुमार यादव, अजीत कुमार पप्पू, मनीष सम्राट, विवेक कुमार, सुजीत कुमार, शिव कुमार, कृष्णा कुमार, मो.अजमेर, वंदेलाल सिंह, मोहन कुमार, अशेसर सिंह, गायक दिनकर कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now