नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मर्डर : बेलदौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की घटना, मृतका के पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

केबीआई| बेलदौर
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में, रविवार की अहले सुबह छठ पर्व के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर पति के साथ घर लौट रही सिकंदरपुर (पुराना घर महेशखूंट) निवासी चंदन सिंह की पत्नी, 30 वर्षीय निशा कुमारी की घर पहुंचने से पहले हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिकंदरपुर गांव के बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर 12 में हुई, जहां दो दिवसीय मेला और रात में लोकनृत्य ‘बहुरा गोढ़िन’ की प्रस्तुति का आयोजन किया गया था। बताया गया कि निशा कुमारी कार्यक्रम देखकर अपने पति के साथ घर लौट रही थी। जब घर से कुछ ही कदम की दूरी पर थी तो किसी अज्ञात हमलावर ने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही निशा ने दर्द से चिल्लाई और वहीं गिर पड़ीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति चंदन सिंह के अनुसार, घटना के समय उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति भागता हुआ नजर आया। घटना के दौरान चंदन सिंह की शर्ट की बांह भी फट गई, जैसा कि वे बता रहे हैं। मृतका के ससुर ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि वे दो गोलियों की आवाज सुनी। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शक के आधार पर चित्रगुप्त नगर पुलिस के मदद से मृतका के पति चंदन सिंह और जेठ जवाहर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि चंदन के पिता करीब एक वर्ष पूर्व सिकंदरपुर गांव में जमीन खरीद कर सब परिवार घर बनाकर रह रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now