बिहार के व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान, “व्यापार सुरक्षा अधिनियम” की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैठक : व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए भारतीय व्यवसायिक महासंघ ने किया एकदिवसीय बैठक का आयोजन
केबीआई|परबत्ता/मड़ैया
बिहार में व्यापारियों और दुकानदारों के खिलाफ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं जैसे हत्या, अपहरण, लूट, और रंगदारी के विरोध में भारतीय व्यवसायिक महासंघ ने रविवार एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया। मड़ैया बाजार में आयोजित इस बैठक में महासंघ के नेताओं ने व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए सरकार से “व्यापार सुरक्षा अधिनियम” लागू करने की मांग की। इस विरोध के चलते मड़ैया बाजार को एक दिन के लिए बंद रखा गया। बैठक में गणतांत्रिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद, भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रजापति, और भारतीय व्यवसायिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार पोद्दार सहित कई नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने सरकार से मांग किया कि व्यापारियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ी रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
मांगें: मुआवजा, पुलिस सुरक्षा, और सीसीटीवी निगरानी
मुकुल आनंद ने कहा कि यदि किसी व्यापारी की हत्या होती है, तो उनके परिवार को मुआवजा और नौकरी दी जानी चाहिए। लूटपाट या हमले की स्थिति में उपचार का सारा खर्च सरकार उठाए। साथ ही, हर बाजार में पुलिस पिकेट और गश्त की व्यवस्था होनी चाहिए, और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाए। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रजापति ने दुकानदारों को आत्मरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस देने में सरलता की मांग की।
ठोस कदम न उठाने पर जिले भर में बाजार बंद करने की चेतावनी
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले के सभी बाजारों को बंद कर दिया जाएगा। इस बैठक में कई व्यापारी और महासंघ से जुड़े अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


