नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाकपा के जिला सचिव ने केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का लगाया आरोप – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

भाकपा के जिला सचिव ने केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का लगाया आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : शहर के योगेंद्र भवन में बिहार महिला समाज खगड़िया जिला परिषद की बैठक संपन्न

केबीआई| खगड़िया
बिहार महिला समाज खगड़िया जिला परिषद की बैठक नीलू कुमारी की अध्यक्षता में योगेंद्र भवन, खगड़िया में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खगड़िया जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और प्रशासन इन्हें रोकने में असफल है। उन्होंने संगठन से महिलाओं के हक एवं अधिकारों के लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। बैठक में राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने महंगाई को महिलाओं पर सबसे बड़ी मार बताया और कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है। जिलाध्यक्ष नीलू कुमारी ने कहा कि जीविका दीदियों को उचित मानदेय और भत्ता नहीं दिया जा रहा, जिससे वे सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। बिहार महिला समाज ने उनके आंदोलन का समर्थन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि खगड़िया में आयोजित इस बैठक में 16-17 नवंबर 2024 को मधुबनी में होने वाले बिहार महिला समाज के राज्य सम्मेलन में महिलाओं की दशा पर चर्चा के लिए 25 प्रतिनिधियों का चयन किया गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now