नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परबत्ता में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

परबत्ता में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : मायके वालों ने जताया दामाद पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

केबीआई| परबत्ता 

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के गोरियासी नयागांव में रविवार को दिलीप यादव की पत्नी सुनीता देवी (40 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, जबकि मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। मृतका के पिता नुनुबाबू यादव ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिलीप यादव शराब के नशे में अक्सर सुनीता के साथ मारपीट करता था। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मायके पक्ष ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now