नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसी भी स्थिति में पुलिस की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : रमेश कुमार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

किसी भी स्थिति में पुलिस की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : रमेश कुमार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : अपराध नियंत्रण को लेकर गोगरी एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में शामिल थानेदार।

केबीआई| गोगरी 

गोगरी स्थित एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को सीडीपीओ रमेश कुमार ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। बैठक में एसडीपीओ सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों की गिरफ्तारी एवं इलाके में अपराध कम करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। आयोजित क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से बारी-बारी से संबंधित थाने के लंबित मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट ली। इस अवसर पर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और इलाके में अपराध नियंत्रण को लेकर भी निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने आगामी पैक्स चुनाव के मद्देनजर भी सभी थानों को सतर्क रहने और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पौरा थानाध्यक्ष सुमित कुमार, पसरहा थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे, परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now