नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 14 दिसंबर तक बालकों के कल्याण को समर्पित कार्य किए जाएंगे आयोजित  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

14 दिसंबर तक बालकों के कल्याण को समर्पित कार्य किए जाएंगे आयोजित 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मान समारोह : बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित

सम्मानित किए गए बच्चे।

केबीआई| खगड़िया 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 14 नवंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक बालकों के कल्याण को समर्पित कार्यों के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर खगड़िया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर एम तिवारी द्वारा विभिन्न विभागों से बच्चों के कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी मांगी गई थी और जिला प्रशासन से शिक्षा, कला, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के नामों की सूची भी मांगी गई। बाल दिवस, 14 नवंबर 2024 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया ने शिक्षा, कला, विज्ञान, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खगड़िया की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष, काजल झाम्ब ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें अपने भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। समारोह में खगड़िया जिले के कुल 6 बच्चों को उनके विशेष प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित बच्चों में रंजन कुमार (विज्ञान), गीतांजलि कुमारी (कला), परिणीता रणधीर (खेल), सौरभ कुमार (खेल), ज्योति कुमारी (शिक्षा) तथा राहुल राज (विज्ञान) शामिल हैं। सुश्री काजल झाम्ब ने इन बच्चों को व्यक्तिगत रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

प्राधिकरण के सचिव आर. एम. तिवारी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और यह आश्वासन दिया कि प्राधिकरण हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा। समारोह के दौरान सभी बच्चे अत्यंत खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी, एडीजे शैलेन्द्र कुमार, ठाकुर अमन कुमार, कुमारी विजया, सुभाष चंद्रा, अतुल कुमार पाठक, द्विजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य कुमार सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. एम. तिवारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, पीएलवी, एलएडीसी व अन्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now