नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेलदौर में चौथे चरण के पैक्स चुनाव का नामांकन शुरू, प्रत्याशियों में उत्साह – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बेलदौर में चौथे चरण के पैक्स चुनाव का नामांकन शुरू, प्रत्याशियों में उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पैक्स चुनाव :  11 पैक्सों में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, नामांकन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे समर्थक

केबीआई| बेलदौर

बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार कक्ष में चौथे चरण के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया  शुरू हो गई है। इस दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रखंड क्षेत्र के कुल 11 पैक्सों के लिए नामांकन हो रहा है, जिसमें तीसरे दिन तक सात पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों समेत दो दर्जन से अधिक कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालों में मेहिनाथ नगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अंजू सिंह और धर्मेंद्र कुमार, बोबील पैक्स से मनीष कुमार, कुर्बन पैक्स से श्याम सुंदर शर्मा, सकरोहर पैक्स से वर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, तेलीहार पैक्स से देशबंधु सिंह और तरुण सिंह, तथा कुर्बन पैक्स से सुमन कुमार ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 8 और 3 दर्जन से अधिक कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में चौथे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी उत्साह है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now