नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-निबंधन सॉफ्टवेयर से बढ़ी पारदर्शिता, गोगरी कार्यालय में शुरू, जल्द जिला कार्यालय में भी लागू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

ई-निबंधन सॉफ्टवेयर से बढ़ी पारदर्शिता, गोगरी कार्यालय में शुरू, जल्द जिला कार्यालय में भी लागू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ई-निबंधन प्रक्रिया में सुविधा: अब दस्तावेज निबंधन के लिए अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया समाहरणालय के सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दस्तावेज निबंधन के लिए अब ई-निबंधन सॉफ्टवेयर का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। निबंधनार्थियों को दस्तावेज उपस्थापन के एक दिन पूर्व enibandhan.bihar.gov.in वेबसाइट पर सिटिजन लॉगिन के माध्यम से अपने दस्तावेज संबंधित तथ्यों की प्रविष्टि कर अप्वाइंटमेंट लेना होगा। अप्वाइंटमेंट वाले दिन निबंधन कार्यालय में दस्तावेज उपस्थापित कर निबंधन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पहले ही 28 अक्टूबर 2024 से गोगरी अवर निबंधन कार्यालय में शुरू की जा चुकी है और जल्द ही जिला निबंधन कार्यालय, खगड़िया में भी इसे लागू किया जाएगा। ई-निबंधन सॉफ्टवेयर से निबंधन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया गया है। नागरिकों से अपील है कि वे निबंधन के लिए वेबसाइट पर समय पर अप्वाइंटमेंट लें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now