ईश्वर नेत्रालय का भव्य उद्घाटन, गरीबों के सेवा के लिए नई पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उद्घाटन : राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया उद्घाटन, समाजसेवा में नेत्रालय के योगदान को सराहा
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया के हॉस्पिटल चौक पर डॉ प्रेम कुमार के सामने स्थित ईश्वर नेत्रालय का उद्घाटन बुधवार को राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नेत्रालय के संस्थापक, मानसी बख्तियारपुर निवासी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, के प्रयासों की सराहना की और इसे गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा कदम बताया। अपने संबोधन में मनोहर कुमार यादव ने कहा, “ईश्वर नेत्रालय जिले के गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एक नई उम्मीद है। डॉ. अश्वनी कुमार सिंह का यह प्रयास समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।” कार्यक्रम में राजद नेता चंदन सिंह सहित स्थानीय लोग, समाजसेवी, और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने भाग लिया और नेत्रालय की सेवाओं की सराहना की। यह नेत्रालय खगड़िया जिले में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


