मानसी नगर पंचायत में लाइट लगाने में धांधली, दोषियों पर हो कार्रवाई : अमृत राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिकायत : वार्ड नंबर 7 के पार्षद ने डीएम और संबंधित विभाग को भेजा शिकायत पत्र, लापरवाही और अनियमितताओं की जांच कर सख्त कार्रवाई की किया मांग
केबीआई| खगड़िया
नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद अमृत कुमार ने खगड़िया डीएम को पत्र देकर मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए लाइटों में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि लाइटों की मरम्मत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड पार्षद ने पत्र में उल्लेख है कि लाइटों को संवेदक द्वारा लगाया गया था, लेकिन उनमें बार-बार खराबी आ रही है। इसके अलावा, मरम्मत कार्य में भी लापरवाही देखी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइट लगाने और मरम्मत के नाम पर लूट की संभावना है। इस संबंध में जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। वार्ड पार्षद ने इस विषय में बिहार सरकार के मुख्य सचिव, नगर आवास विभाग पटना, मानसी नगर पंचायत के मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक अभियंता को शिकायत पत्र की प्रतिलिपि भेजकर संबंधित विभागों को भी सूचित किया है। उन्होंने निवेदन किया है कि क्षेत्र के विकास और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


