नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का खगड़िया दौरा: महागठबंधन की जीत और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का दावा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का खगड़िया दौरा: महागठबंधन की जीत और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का दावा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रणनीति : प्रदेश प्रवक्ता ने खगड़िया जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा की, बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की नाकामी एवं महाजंगल राज्य की स्थिति पर व्यक्त की भी चिंता

केबीआई| खगड़िया 
राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी पटना जाने के क्रम में रविवार को खगड़िया राजद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व एमएलसी प्रत्याशी और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खगड़िया जिला में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर जानकारी ली और कहा कि खगड़िया में राजद मजबूत है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी। मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात दोहराई और कहा कि बिहार के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध, पुलिस प्रशासन की नाकामी और महाजंगल राज्य की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। तिवारी ने कहा कि बिहार को अब एक युवा, ऊर्जावान और प्रभावी मुख्यमंत्री की जरूरत है, और यह केवल तेजस्वी प्रसाद यादव ही कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने 2020 के चुनाव में जो वादा किया था, वह महागठबंधन सरकार में साकार हुआ, जब सत्रह महीने के भीतर 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई। स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजस्वी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। तिवारी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का दावा करते हुए कहा कि यह केवल तेजस्वी प्रसाद यादव ही दिला सकते हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय और धर्मनिर्पेक्षता की विचारधारा की सराहना करते हुए इसे गांव गांव फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, युवा राजद जिला प्रभारी विक्की आर्या और कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now