नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पटना उच्च न्यायालय के आदेश से कृष्णा कुमारी यादव जिला परिषद अध्यक्ष पद पर बहाल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पटना उच्च न्यायालय के आदेश से कृष्णा कुमारी यादव जिला परिषद अध्यक्ष पद पर बहाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उम्मीद : खगड़िया जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कृष्णा कुमारी यादव को पुनः अध्यक्ष पद पर बहाल किया, क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद

केबीआई| खगड़िया

पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडे ने समाहरणालय पंचायत शाखा, कार्यालय, खगड़िया के ज्ञापांक 1616 दिनांक 25 नवंबर 2024 के माध्यम से कृष्णा कुमारी यादव को क्षेत्र संख्या-11, बेलदौर की जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद अध्यक्ष पद पर पुनः बहाल कर दिया है। उक्त आदेश पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका सी.डब्ल्यू.जे.सी. संख्या-4137/2024, कृष्णा कुमारी यादव बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य के मामले में 22 नवंबर 2024 को पारित आदेश के तहत लागू किया गया है। डीएम ने जारी पत्र में बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अधोहस्ताक्षरी के ज्ञापांक-103/पं०, दिनांक 22 जनवरी 2024 को विलोपित किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप, कृष्णा कुमारी यादव न केवल क्षेत्र संख्या-11, बेलदौर की जिला परिषद सदस्य के रूप में यथावत बनी रहेंगी, बल्कि उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर भी पुनःस्थापित किया जाता है। इस निर्णय के बाद कृष्णा कुमारी यादव ने न्यायपालिका पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह आदेश न्याय और सच्चाई की जीत है। उन्होंने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुनः अपने क्षेत्र और जिला परिषद के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

खगड़िया में राजनीतिक हलचल थमने की उम्मीद

जिला प्रशासन द्वारा इस आदेश के कार्यान्वयन के बाद खगड़िया में राजनीतिक हलचल थमने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। डीएम के इस निर्णय से जिला परिषद की कार्यवाही अब पुनः सुचारू रूप से संचालित होने की संभावना है। वहीं जदयू नेता व पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह तथा दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री कृष्णा कुमारी यादव को पुनः जिप अध्यक्ष पद पर पुनर्स्थापित किए जाने पर न्यायालय व डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया और कृष्णा यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। क्षेत्र के लोग इस फैसले से संतोष व्यक्त कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि अध्यक्ष पद पर उनकी पुनर्स्थापना से स्थानीय विकास कार्यों में तेजी आएगी।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now