नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को तटवासी समाज न्यास ने दिया समर्थन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को तटवासी समाज न्यास ने दिया समर्थन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत के बाद जिला प्रशासन ने किया रैलियों व शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन

• कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना प्रबंधक- विजय कुमार ने खगड़िय जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प

केबीआई| खगड़िया 

भारत सरकार के नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन ने खगड़िय जिला में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैलियों का आयोजन किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। जिसमें जिले में बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैरसरकारी संगठन तटवासी समाज न्यास ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तटवासी समाज न्यास बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश के 400 से भी ज्यादा जिलों में काम कर रहे 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के गठबंधन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी सदस्य है। उक्त जानकारी देते हुए तटवासी समाज न्यास के माधव कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर खगड़िय जिला में हुए समारोह में मौजूद महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना प्रबंधक- विजय कुमार ने महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। जिले में जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) के अलावा बाल विवाह पीड़िताओं ने भी भागीदारी की और बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। यह कार्यक्रम देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत’ के आह्वान के समर्थन में किया गया, जिसका उद्घाटन 27 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। दौरान उन्होंने पंचायतों और स्कूलों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही शपथ लेने वालों की संख्या 25 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस मौके पर बाल विवाहों की सूचना व शिकायत के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल भी शुरू किया गया।

 

बाल विवाह एक सामाजिक बुराई एवं इससे कानून का होता है उल्लंघन : विजय कुमार 

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना प्रबंधक- विजय कुमार ने कहा “कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इसलिए हम सभी शपथ लेते हैं कि बाल विवाह के खिलाफ हम सब एक साथ मिलकर इसे समाप्त करने का हर संभव प्रयास करेंगे और इस अभियानसे जुड़ कर 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान और जमीन पर इसके असर की चर्चा करते हुए तटवासी समाज न्यास के निदेशक कन्हैया कुमार सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाल विवाह के खात्मे के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया अभियान इस बात का सबूत है कि सरकार इस सामाजिक बुराई की गंभीरता से अवगत है। आज भी देश में 23 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियों का बाल विवाह होता है जो न सिर्फ जीवनसाथी चुनने के उनके अधिकार का हनन है बल्कि इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ रोजगार और आर्थिक निर्भरता की उनकी संभावनाओं पर भी बेहद बुरा असर होता है। सरकार की योजना इस अभियान में सभी हितधारकों को साथ लेकर चलने की है और ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन होने के नाते हम इसमें पूरी तरह साथ हैं। वर्षों से बाल विवाह के खिलाफ काम करने के नाते हम भली भांति जानते हैं कि समग्र और समन्वित प्रयासों के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। लेकिन अब हमें विश्वास है कि सरकार और नागरिक समाज के साझा प्रयासों से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now