नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिलाई शपथ – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिलाई शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शपथ : न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली, जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

केबीआई| खगड़िया 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल कोर्ट खगड़िया में संविधान की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त बात की जानकारी देते हुए डालसा के सचिव आर एम तिवारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर कोर्ट परिसर में प्रभारी जिला जज जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं सभी कर्मचारियों द्वारा संविधान की शपथ लिया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश , डालसा के सचिव, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला एडवोकेट बार संघ के अध्यक्ष व सचिव, अधिवक्तागण, कोर्ट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय रामगंज संसारपुर खगड़िया में शिक्षा का अधिकार, संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य आदि विषयों पर सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार एवं जागरूकता शिविर के सफल आयोजन हेतु प्राधिकरण की ओर से सनोज कुमार सिंह, विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता एवं अजय शंकर देव पैनल अधिवक्ता, खगड़िया को प्रतिनियुक्ति किया गया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now