नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिप अध्यक्ष ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के दिए निर्देश – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जिप अध्यक्ष ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निर्धारित : अधिकारियों को सख्त हिदायत, 28 से 30 नवंबर तक विभागवार बैठकों का कार्यक्रम तय

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया 

जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने अपने कार्यभार के दूसरे दिन बुधवार को जिला परिषद प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (आईएएस) अभिषेक पलासिया और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। जिप अध्यक्ष ने आगामी बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। 28 नवंबर 2024 को दो महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग और दोपहर 3 बजे खाद आपूर्ति और कालाबाजारी रोकने पर चर्चा। 29 नवंबर को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए सुबह 11 बजे सिविल सर्जन और दोपहर 3 बजे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ बैठक होगी। 30 नवंबर को सामान्य स्थाई समिति और वित्त अंकेक्षण व योजना समिति की बैठक निर्धारित की गई हैं। जिप अध्यक्ष ने जिला परिषद के राजेंद्र चौक स्थित भूखंड पर मॉल और मल्टी कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विभाग से अनुमति मांगी है। उन्होंने जिले में स्टॉल निर्माण, आवंटन, और बकाया राशि वसूली पर भी चर्चा की। जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए निविदा प्रक्रिया की स्थिति का प्रतिवेदन मांगा गया। जिप अध्यक्ष ने सभी समितियों को 15 दिनों के भीतर बैठक आयोजित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलावासियों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा, “यह अध्यक्ष पद आपका है, और हम आपके सम्मान व विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now