कार्यालय में मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई : गोगरी थाने की पुलिस ने तकनीकी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ की मदद से दबोचा
केबीआई| खगड़िया
गोगरी (खगड़िया) के अनुमंडल कार्यालय में कंप्यूटर कर्मियों के साथ मारपीट और कार्यालय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। घटना का खुलासा कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। गोगरी थाने में 27 नवंबर 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। गोगरी थाना कांड संख्या 424/24 के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 117(2), 132, 121(1), 352, और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस दिशा में गोगरी थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और मानवाधिकार प्रकोष्ठ की मदद से आरोपियों का पता लगाया और गुरुवार को चिन्मयानगर थाना क्षेत्र से दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोगरी थाना क्षेत्र के भगत टोला निवासी आनंद भूषण श्रीवास्तव एवं आनंद भूषण श्रीवास्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


