नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महानंदा एक्सप्रेस से 35.46 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

महानंदा एक्सप्रेस से 35.46 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : मानसी रेल थाना की पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर किया कार्रवाई 

केबीआई| खगड़िया 

मानसी रेल थाना की पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए महानंदा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 35.46 लीटर शराब की खेप पकड़ी, जिसमें ऑफिसर चॉइस के 138 टेट्रा पैक (फ्रूटी) और माउंटेन ओके के 60 बोतल शामिल हैं। स्टेशन पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान जैसे ही तस्कर ने एलटीएफ और सहरसा रेल अंचल पुलिस को देखा, वह मौके से फरार हो गया। शराब को प्लास्टिक की बोरी और बाल्टी में छिपाकर लाया गया था। मानसी रेल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “सुबह की इस कार्रवाई में शराब की खेप बरामद की गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानसी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए नियमित जांच की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

संयुक्त टीम ने निभाई अहम भूमिका
शराब जब्ती की इस कार्रवाई में एलटीएफ टीम और सहरसा रेल अंचल पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया। टीम में जलेश्वर उरांव, हवलदार बिरसा मुंडा, सिपाही परमेश्वर कुमार, और सिपाही अंतिस कुमार शामिल थे। सभी ने मिलकर शराब को जब्त कर मानसी रेल थानाध्यक्ष को सौंप दिया।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now