नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों से युवाओं में बढ़ी बेचैनी : सोनू अग्रवाल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों से युवाओं में बढ़ी बेचैनी : सोनू अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

युवा कांग्रेस बोले : एनडीए सरकार ने युवाओं को रोजगार न देकर पकोड़ा तलवाने का दिया है काम

केबीआई| खगड़िया 

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार ने युवाओं को सिर्फ जुमलों से बहलाने का काम किया है। सोनू अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में विफल रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था बदतर है और हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गांवों में 85% युवा बेरोजगार हैं, किसान महंगाई से त्रस्त हैं, और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया और उन्हें पकोड़ा तलने का सुझाव देकर उनका अपमान किया। वहीं, बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश में युवाओं के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोनू अग्रवाल ने सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और जनता की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार और कुशासन से उब चुकी है और जल्द ही इसका जवाब देगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now