मथुरापुर के अनुराग, विज्ञान, और ओमन ने रचा इतिहास, पूरे जिले में हर्ष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चयन : खगड़िया के तीन खिलाड़ियों का अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन
केबीआई| खगड़िया
जिले के मथुरापुर गांव के तीन युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह बना कर जिले का नाम रोशन किया है। चयनित खिलाड़ियों में अनुराग कुमार (पिता पांडव पासवान), विज्ञान कुमार (पिता अरुण महतो), और ओमन कुमार (पिता वकील महतो) शामिल हैं। यह प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर के पूर्व कोच डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि यह खिलाड़ी हमेशा से मेहनती और अनुशासित रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई है। क्लब के पूर्व सचिव रवि रोशन कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। दलित सेना के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पासवान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
गांव में उत्सव का माहौल
चयनित खिलाड़ियों के परिवारों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। अनुराग के पिता पांडव पासवान, विज्ञान के पिता अरुण महतो, और ओमन के पिता वकील महतो ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। मथुरापुर के वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन
बिहार टीम ने अब तक के तीन मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान और तेलंगाना को हराने के बाद उड़ीसा के साथ खेला गया मैच ड्रॉ रहा। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, और अगले दो मैचों में भी उनकी जीत की उम्मीद की जा रही है। यह सफलता खगड़िया के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है और क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


