8 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा, याद की जाएंगी पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. सुशीला देवी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : रविवार को मां कात्यायनी HP पेट्रोल पंप परिसर में श्रद्धांजलि सभा का किया जाएगा आयोजन
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया जिले की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्व. सुशीला देवी की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 दिसंबर, रविवार को मां कात्यायनी HP पेट्रोल पंप, NH-31, भारत नगर, मानसी, खगड़िया में होगा। मां कात्यायनी HP पेट्रोल पंप एवं होटल अतिथि देवो भवः के प्रोपराइटर उनके छोटे पुत्र डॉ सलिल कुमार ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 12:30 बजे भजन कार्यक्रम रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए 1:30 बजे पुण्य प्रसाद वितरण किया जाएगा। स्व. सुशीला देवी, अपने जीवनकाल में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं। वे खगड़िया जिले की जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहने के साथ-साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं। उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन उनकी स्मृतियों को संजोने और उनके योगदान को याद करने के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर परिवार के सदस्य, शुभचिंतक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सलील यादव ने सभी परिचितों और शुभचिंतकों से इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्व. सुशीला देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
मुख्य विवरण :
व्यक्ति का नाम : स्व. सुशीला देवी
(धर्मपत्नी: श्री भरत यादव)
पद : पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद, खगड़िया; वरिष्ठ भाजपा नेत्री।
तिथि : 08 दिसंबर 2024 (रविवार)
कार्यक्रम स्थल : मां कात्यायनी HP पेट्रोल पंप, NH-31, भारत नगर, मानसी, खगड़िया।
कार्यक्रम :
श्रद्धांजलि : 12:00 बजे।
भजन: 12:30 बजे से।
पुण्य प्रसाद: 01:30 बजे से।
आयोजक :
डॉ. सलील यादव, प्रदेश प्रवक्ता, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार प्रदेश सह प्रोपराइटर मां कात्यायनी HP पेट्रोल पंप एवं होटल अतिथि देवो भवः NH- 31 मानसी खगड़िया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


