नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया मंडलकारा के औचक निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं पर दिया गया विशेष जोर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया मंडलकारा के औचक निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं पर दिया गया विशेष जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निरीक्षण : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल अधीक्षक को सुधार के लिए दिए आवश्यक निर्देश

केबीआई| खगड़िया 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया के सचिव राकेश मणि तिवारी द्वारा मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने जेल की साफ सफाई , स्वच्छता, बैरक की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता और जेल में संसीमित बंदियों को निःशुल्क कनूनी सहायता आदि का जायजा लिए। निरीक्षण के दौरान जिला जेल के पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, हॉस्पिटल वार्ड, सेल, लीगल एड क्लिनिक आदि का निरीक्षण किया गया और जेल में संसीमित बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई एवं ऐसे बंदी जिनको कानूनी सहायता की आवश्यकता है, की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें वाद में पैरवी हेतु भी अधिवक्ता की आवश्यकता है, इस पर जेल पीएलवी को निर्देशित किया गया कि उनका आवेदन लिखकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को प्राप्त करावे। ताकि उनके वाद में अधिवक्ता प्रतिनियुक्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल, रसोईघर, शौचालय एवं परिसर की साफ सफाई का भी जायजा लिया गया। बंदियों को पीने हेतु जेल में लगा आयरन रिमूवल प्लांट खराब स्थिति में पाया गया, जिसे मरम्मत कराने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया गया। सचिव द्वारा जेल में कुछ जगहों पर अतिरिक्त सफाई करने का निर्देश भी दिया गया। महिला वार्ड में महिलाओं हेतु सैनिटरी पैड के लिए लगा ऑटोमेटिक मशीन खराब पाया गया, जिसे तत्काल मरम्मत कराने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जेल अधीक्षक खगड़िया को जेल परिसर तथा सभी वार्डों में समुचित साफ सफाई रखने, पीने हेतु स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और बंदियों को नियमानुसार अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now