अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यागजनों ने उठाई अपनी समस्याओं की आवाज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : गोगरी जमालपुर के भगवान उच्च विद्यालय में दिव्यांग जन कल्याण समिति सभा आयोजित
केबीआई| गोगरी
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मंगलवार को गोगरी जमालपुर स्थित भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में दिव्यांग जन कल्याण समिति द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जिले के सैकड़ों दिव्यांगजन ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समिति के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता अपर्याप्त है। उन्होंने मांग की कि बिहार सरकार दिव्यांगजन की मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹3000 करे। इसके साथ ही उन्होंने 35 किलो अनाज का प्रावधान करने की भी मांग की ताकि दिव्यांगजन आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई, जो भगवान उच्च विद्यालय से शुरू होकर जमालपुर बायपास और प्रखंड कार्यालय होते हुए विद्यालय के मैदान में समाप्त हुई। इसके बाद सभा में वक्ताओं ने अपनी बात रखी। सभा में विनय कुमार मिश्रा, दिलीप पासवान, योगेंद्र चौधरी, संदीप पटेल, रामदेव कुमार, और मधु शर्मा जैसे वक्ताओं ने दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके समाधान पर अपनी राय दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


