नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मेलन : बांका में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर अहम बैठक

केबीआई|खगड़िया

बांका जिले में 8 दिसंबर को आयोजित होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जहां 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जदयू बांका जिला प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जदयू की मजबूती केवल नेताओं पर निर्भर नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में बेलहर विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक मनीष चौधरी, प्रदेश महासचिव एवं भागलपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रहलाद सरकार, और बांका जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह जैसे प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बांका जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now