नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकारी नौकरियों से लेकर स्वास्थ्य और उद्योग तक, तेजस्वी ने गिनाई उपलब्धियां – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सरकारी नौकरियों से लेकर स्वास्थ्य और उद्योग तक, तेजस्वी ने गिनाई उपलब्धियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खगड़िया में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: महागठबंधन सरकार ने दिया 65% आरक्षण, BJP पर लगाया अड़चन का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया

नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने खगड़िया में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में जातीय जनगणना कराई गई और आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग को 65% आरक्षण देने का काम हुआ। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में इसे लागू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने 5 लाख नौकरी दीं और साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का काम किया। स्वास्थ्य विभाग में मिशन सिक्सटी के तहत अस्पतालों को अत्याधुनिक उपकरण, एंबुलेंस, और डॉक्टरों की नियुक्ति के जरिए मजबूत बनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैशर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

उद्योग के क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक का निवेश
तेजस्वी ने यह भी कहा कि उद्योग के क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक का निवेश कराया गया, जिससे बिहार के युवाओं को रोजगार मिला और पलायन रुका। तालिमी मरकज टोला सेवक और विकास मित्र का वेतन दोगुना कर उन्हें सम्मानजनक वेतन दिलाया।

स्मार्ट मीटर से बिहार के लोगों का हो रहा है शोषण
स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इससे बिहार के लोगों का शोषण हो रहा है। उन्होंने अफसरशाही पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। तेजस्वी ने खगड़िया में कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now