नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी के मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर में मनाई गई भाजपा नेत्री सह पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. सुशीला देवी की छठी पुण्यतिथि – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी के मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर में मनाई गई भाजपा नेत्री सह पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. सुशीला देवी की छठी पुण्यतिथि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रद्धांजलि सभा : उपस्थित गणमान्य लोगों ने सुशीला देवी को बताया कुशल नेत्री और गृहणी, डॉ. सलील ने मां की ममता को किया याद

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया जिले के मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर में रविवार को पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष, भाजपा नेत्री स्व. सुशीला देवी की छठी पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए और सुशीला देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि समारोह में खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, वयोवृद्ध समाजसेवी छत्रधारी राम, भाजपा नेता राम सुभाग सिंह, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव, उपमुखिया राकेश कुमार सहित अन्य प्रमुख लोगों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सुशीला देवी को एक कुशल नेत्री और आदर्श गृहणी बताया। उनकी जीवनशैली, परिवार के प्रति समर्पण, और समाजसेवा की भावना की प्रशंसा की।

डॉ. सलील कुमार ने मां की ममता को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में सुशीला देवी के छोटे पुत्र व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सलील कुमार ने अपनी मां की याद में भावुक शब्दों में कहा, “मां की ममता का कोई मोल नहीं होता। मां भगवान से भी बढ़कर होती हैं। मेरी मां न केवल मेरे जीवन का अभिन्न अंग थीं, बल्कि आज भी मेरे विचारों और कार्यों में मार्गदर्शन करती हैं। उनकी शिक्षाएं मेरे लिए प्रेरणा का श्रोत हैं।” उन्होंने मां के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक था। कर्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सिकंदर आजाद ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now