मानसी में 10 दिसंबर को आयोजित होगी 21वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : अंडर-14 और अंडर-11 वर्ग के विजेताओं को ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान, नशामुक्त भारत शतरंज अकादमी कर रही आयोजन
केबीआई| खगड़िया
नशामुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 21वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क एकदिवसीय रेपिड अंतरजिला अंडर-14 ओपन शतरंज प्रतियोगिता 10 दिसंबर को मानसी नगर पंचायत स्थित जीडी एकेडमी में आयोजित होगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बात की जानकारी अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दी। यशवंत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-11 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रॉफी और मैडल का विशेष प्रावधान किया गया है। दोनों वर्गों में पहले से चौथे स्थान तक के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
निशुल्क प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण:
अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की और सक्रिय सदस्य अनिल जैसवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। पूर्व में आयोजित 34 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिताओं की तरह, इस बार भी किसी भी खिलाड़ी से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पुराने खिलाड़ियों का सहयोग:
शतरंज के अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पुराने खिलाड़ियों का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने इसे खगड़िया और आसपास के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि खेल भावना और नशामुक्ति के संदेश को भी मजबूती देगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


