नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में 9 दिसंबर से उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप शुरू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में 9 दिसंबर से उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : राजस्व संग्रहण, स्मार्ट मीटर, गलत रीडिंग सहित अन्य शिकायतों का मौके पर होगा समाधान, अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील

केबीआई| खगड़िया

महाप्रबंधक (राजस्व), उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के निर्देशानुसार, 9 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक पंचायत स्तर पर विद्युत संबंधी शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मानसी के अंतर्गत 9 दिसंबर को पूर्वी ठाठा पंचायत भवन में कैंप का आयोजन होगा। विद्युत प्रशाखा मानसी के जूनियर इंजीनियर (जेई) विकास कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में राजस्व संग्रहण, स्मार्ट मीटर, बिजली बिल की समस्याएं, गलत रीडिंग, खराब मीटर, नए बिजली कनेक्शन, और कृषि कनेक्शन से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

उपभोक्ताओं से अपील:
जेई ने पंचायत अंतर्गत सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन जमा करें। यह कैंप उपभोक्ताओं को त्वरित समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शिकायतों का मौके पर निष्पादन:
जेई ने बताया कि कैंप में मौजूद विद्युत विभाग की टीम उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित करेगी। यह पहल उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम समय में हल करने और सेवा को अधिक सुगम बनाएगी। यह आयोजन उपभोक्ताओं और विभाग के बीच संवाद को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now