RPF इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मानसी स्टेशन पर स्मैक की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्मैक तस्करी पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 2.70 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
मानसी RPF निरीक्षक प्रभारी ज्ञानेश कुमार झा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मंगलवार को 2 किलो 717 ग्राम स्मैक जैसे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मानसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 के पास की गई। RPF इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि मानसी स्टेशन पर गश्त व निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को काले रंग के बैग के साथ देखा गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने वाले इस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सोना हलदर (पश्चिम बंगाल निवासी) बताया। संदिग्ध बैग की तलाशी लेने पर उसमें 15 पैकेटों में कुल 2 किलो 717 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ मिला। यह पदार्थ NDPS अधिनियम के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस कार्रवाई के लिए सीओ के प्रतिनिधि के रूप में मानसी बीडीओ राजीव कुमार की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। आरोपी और बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर जीआरपी मानसी के हवाले किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 38/2024 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 8(C)/21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार और एसआई रंजन प्रसाद द्वारा की जा रही है। यह RPF टीम की एक ऐतिहासिक सफलता है, जिसने तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा और उनकी टीम के सतर्क प्रयासों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


