नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाकपा माले ने किया ‘बदलें बिहार’ का शंखनाद, अराजकता और बेरोजगारी पर किया प्रहार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

भाकपा माले ने किया ‘बदलें बिहार’ का शंखनाद, अराजकता और बेरोजगारी पर किया प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मेलन : राज्य सम्मेलन में 9 प्रस्ताव पास, पटना में ‘बदलें बिहार महाजुटान’ रैली के लिए खगड़िया से जुटेंगे किसान, मजदूर, महिला और छात्र

केबीआई|खगड़िया 

शुक्रवार को खगड़िया में आयोजित भाकपा माले के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कमेटी सदस्य अधिवक्ता प्राणेश कुमार और किसान महासभा के जिला सचिव शैलेंद्र वर्मा ने राज्य की अराजक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिहार अराजकता, बढ़ती बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न के दौर से गुजर रहा है। सम्मेलन में नेताओं ने राज्य को बेहतर दिशा देने और बदलाव लाने के उद्देश्य से 9 प्रमुख प्रस्ताव पारित किए। इन प्रस्तावों में प्रत्येक परिवार को 5 डिसमिल जमीन, रोजगार के लिए ₹2 लाख, स्मार्ट मीटर की वापसी, प्रत्येक गरीब को पक्का मकान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। नेताओं ने कहा कि खगड़िया जिले से बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र और नौजवान पटना में आयोजित ‘बदलें बिहार महाजुटान’ रैली में भाग लेंगे। यह रैली केवल बिहार को बदलने का आह्वान नहीं बल्कि देशव्यापी बदलाव की लड़ाई की शुरुआत होगी। नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार पूरी तरह से कॉरपोरेट और ब्यूरोक्रेसी के हाथों में है और हर मोर्चे पर विफल रही है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बदलाव के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now