10 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई: खगड़िया पुलिस ने बलुआही में छापेमारी कर आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोचा
केबीआई|खगड़िया
खगड़िया पुलिस ने शुक्रवार को बलुआही बस स्टैंड के पास से अवैध देसी शराब की तस्करी में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बलुआही निवासी रतन सहनी (पिता अर्जुन सहनी) और सौदागर सहनी (पिता स्वर्गीय प्रकाश सहनी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई खगड़िया पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के अभियान के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के व्यापार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को दें ताकि इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


