नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय विद्यालय का 62वां स्थापना दिवस – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय विद्यालय का 62वां स्थापना दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : ग्रैंडपेरेंट्स डे और विज्ञान प्रदर्शनी ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

केबीआई|खगड़िया

केंद्रीय विद्यालय खगड़िया में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रैंडपेरेंट्स डे (पितामह दिवस) और विज्ञान, तकनीकी, कला एवं शिल्प, तथा सामाजिक विज्ञान की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि कोसी कॉलेज खगड़िया के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हुमायूं अख्तर थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा-निवृत्त कर्मचारी, विद्यालय के पूर्व छात्र जो उच्च पदों पर आसीन हैं, और प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के दादा-दादी एवं नाना-नानी आमंत्रित थे। माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कक्षा 7 की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति ने सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “नानी तेरी मोरनी” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियां

• कक्षा 7 और 8 की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया

• कला शिक्षक सुजीत कुमार गुप्ता ने तीन मिनट में स्वामी विवेकानंद की लाइव पेंटिंग बनाकर सभी को प्रभावित किया।

• प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने दादा-दादी और नाना-नानी के महत्व पर एक नाट्य प्रस्तुति दी।

• कक्षा 9 की छात्राओं ने त्रिपुरा का लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

• दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विशेष “फन एक्टिविटी” का आयोजन किया गया, जिससे सभा में आनंद और उत्साह का माहौल बना।

पुरस्कार वितरण और प्रदर्शनी

छात्रों को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों ने किया।

 

अतिथियों और आयोजकों के संदेश

मुख्य अतिथि प्रो. हुमायूं अख्तर ने विद्यालय और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों की रचनात्मकता और योग्यता को प्रोत्साहित करने का अद्भुत उदाहरण है। विद्यालय के प्राचार्य नृपेन्द्र तिवारी और प्रभारी प्राचार्य अविनाश ने छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now