नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , SIT की शानदार कार्रवाई, झिटकिया गांव में छापेमारी कर 21 लाख के गहने और 6.58 लाख नकद जब्त – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

SIT की शानदार कार्रवाई, झिटकिया गांव में छापेमारी कर 21 लाख के गहने और 6.58 लाख नकद जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जानकी एक्सप्रेस में 21 लाख की चोरी का खुलासा: महिला समेत 3 गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया 

खगड़िया से समस्तीपुर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में 1 दिसंबर को हुई लाखों की चोरी के मामले में रेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस चोरी के मामले में समस्तीपुर रेल डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव में छापेमारी कर रविवार को एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के कुल 21 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण, ढाई किलो चांदी और 6 लाख 58 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

क्या है पूरा मामला और कैसे की गई कार्रवाई? 
चित्रगुप्त नगर, खगड़िया की निवासी रचना कुमारी जब खगड़िया से समस्तीपुर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थीं, तभी रास्ते में उनके आभूषण और नगदी चोरी हो गई। इस संबंध में रचना के पिता सुबोध सिंह ने समस्तीपुर रेल थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर समस्तीपुर रेल डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने टेक्निकल और मानवीय अनुसंधान का सहारा लेते हुए छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की।

टीम में शामिल थे ये अधिकारी और कर्मी
इस कार्रवाई में समस्तीपुर, खगड़िया, बछवारा और महेशखूंट थाना के अधिकारी एवं आरपीएफ के कर्मी शामिल थे। टीम में प्रमुख रूप से मानसी रेल पुलिस के विकास कुमार, सिपाही मीना कुमारी, संजीव कुमार, गुड्डू कुमार यादव, खगड़िया रेल पुलिस के अजय कुमार, कृष्ण कुमार यादव, विशंभर मांझी, महेशखूंट थानाध्यक्ष  मिथिलेश कुमार, समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष बी. आलोक, और डीआईयू के दिनेश कुमार साहू और मनोज कुमार शामिल थे।

रेल पुलिस की अपील
रेल पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now