नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , असंभव को संभव करता है ध्यान : स्वामी विष्णु चैतन्य – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

असंभव को संभव करता है ध्यान : स्वामी विष्णु चैतन्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : विश्व ध्यान दिवस पर खगड़िया में हुआ विशेष ध्यान कार्यक्रम का आयोजन

केबीआई|खगड़िया

सांस, जल, जमीन और सूरज की अहमियत की तरह ध्यान भी जीवन को ऊर्जा और सशक्त दिशा प्रदान करता है। प्रथम विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में खगड़िया जिले में विभिन्न स्थानों पर ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विष्णु चैतन्य ने कहा कि ध्यान से असंभव को संभव बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में होली गंगेज विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कोसी महाविद्यालय के खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों के लिए 30 मिनट के ध्यान सत्र का आयोजन शामिल था। इन सत्रों का संचालन स्वामी विष्णु चैतन्य और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक देव रतन सिंह ने किया। स्वामी विष्णु चैतन्य ने ध्यान की महत्ता बताते हुए कहा, “जीवन में स्वास्थ्य की लयबद्धता बनाए रखना जरूरी है। तनाव, थकान, या कार्य में अरुचि के समय ध्यान एक ऊर्जा स्रोत की तरह काम करता है और व्यक्ति को नए जोश के साथ अपने कार्यों में संलग्न करता है।” प्रशिक्षक देव रतन सिंह ने ध्यान के दैनिक अभ्यास पर जोर देते हुए कहा, “दिन में मात्र 20 मिनट ध्यान करने से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता आती है। खासकर छात्रों और खिलाड़ियों के लिए ध्यान मील का पत्थर साबित हो सकता है।”

 

विश्व ध्यान दिवस का महत्व

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 23 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मान्यता देने और इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम ध्यान की शक्ति और इसके जीवन में उपयोगिता को समझाने का एक सफल प्रयास था। आयोजकों का मानना है कि ध्यान के प्रति बढ़ती जागरूकता से समाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

 

उल्लेखनीय योगदान और सहभागिता

कोसी महाविद्यालय में आयोजित सत्र में क्रिकेट कोच कर्मवीर कुमार, देवराज पंडित और फिजिकल प्रशिक्षक निरंजन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों जैसे नागेंद्र सिंह त्यागी, राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव, युवा नेता अभय कुमार गुड्डू और समाजसेवी हेमंत कुशवाह की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now