पप्पू यादव तेरे इशारे पर हम अपनी जान लुटा देंगे: युवा शक्ति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जन्मोत्सव : सेवा और संकल्प दिवस के रुप में मनाया सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्ट |खगड़िया
पप्पू यादव तेरे एक इशारे पर हम अपनी जान उठा देंगे, युवा शक्ति के साथी ईट का जवाब पत्थर से देंगे, जब तक जिंदा रहेंगे जिएंगे समाज के लिए मरेंगे समाज के लिए, जीवन के आखिरी सांस तक सेवा और संघर्ष करते रहेंगे। उपरोक्त शपथ मंगलवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 58वें जन्म दिवस पर राबड़ी नगर नगर स्थित युवा शक्ति कार्यालय में खगड़िया युवा शक्ति के साथियों द्वारा लिया गया। युवा शक्ति के साथी द्वारा शपथ के बाद सदर अस्पताल खगड़िया में दर्जनों लोग रक्तदान किया। रक्त प्रदान करने के बाद युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने आज के दिन की प्रासंगिकता को बताते हुए कहा कि जिस प्रकार सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 10 वर्ष की अवस्था से अपने साथियों के बीच सहयोग करने के लिए जाने जाते रहें हैं साथ हीं बाल्यकाल से हीं छात्रों के ऊपर हो रहे किसी जुल्म का मुखर होकर विरोध करते थे। जो भाव के साथ अपने साथियों को भोजन करने एवं सहयोग करने का था। कालांतर में आज भी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव देश में एकमात्र सांसद हैं जो अपने आवास पर 500 से 1000 लोगों को प्रत्येक दिन भोजन कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कोई आदमी यह कहता है कि हम आपके लिए खून दे सकते हैं लेकिन युवा शक्ति के साथी खून देने का काम करती है।
युवा शक्ति के रहते बिहार में किसी व्यक्ति को खून के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा : कृष्णानंद यादव
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि पप्पू यादव का 58वां जन्मदिवस को सेवा और संकल्प दिवस के रुप में खगड़िया युवा शक्ति के साथी ने मनाया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हीं 20 वर्ष पूर्व संकल्प लिया गया था कि युवा शक्ति के रहते बिहार में किसी व्यक्ति को खून के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा। अपने संबोधन में युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि पप्पू यादव जी का जीवन पूर्णतः प्रेरणा के लिए खुली किताब है। उनके जीवन से आज के नेताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। अपने संबोधन में युवा शक्ति के नेता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि खगड़िया जिला के प्रत्येक गांव में 10 समर्पित युवा शक्ति के साथी को तैयार करना है, जिनका जीवन समाज के लिए समर्पित होगा।
किसी भी दल का साथी हो सकते हैं युवा शक्ति के सदस्य : आशुतोष यादव
युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा कि किसी भी दल का साथी युवा शक्ति के सदस्य हो सकते हैं, क्योंकि पप्पू यादव जी सेवा करने में किसी संगठन या दल का सहारा नहीं लेते हैं। इसलिए आप भी आए और सुंदर समाज का निर्माण करें। पप्पू यादव के जन्मदिन पर रक्तदान करने के पश्चात किशोर दास, चंदन कुमार रजक, द्रवेश कुमार, इंद्रदेव दास, दीपक दास, धर्मेंद्र पोद्दार ने कहा कि कोई राजनेता अपने जन्मदिन फाइव स्टार होटल में मनाते हैं केक काटते हैं, लेकिन पप्पू यादव जी अपने जन्मदिन पर किसी प्रकार का जश्न मानने से मना करते हैं। वे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सहयोग करने का काम करने के लिए अपने साथियों को प्रेरित करते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


