नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो दशकों से चला आ रहा थाना भवन विवाद सुलझा, निर्माण का रास्ता साफ – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

दो दशकों से चला आ रहा थाना भवन विवाद सुलझा, निर्माण का रास्ता साफ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंगौर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान: थाना भवन निर्माण विवाद का हुआ समाधान, डीआईजी सह एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

केबीआई| खगड़िया

गंगौर थाना क्षेत्र में पिछले दो दशकों से लंबित थाना भवन निर्माण विवाद का समाधान सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से हुआ। मंगलवार को डीआईजी सह एसपी खगड़िया चंदन कुमार कुशवाहा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। योगीराज डा० रामनाथ अघोरपीठ बलुआही के ट्रस्टी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबंधित पक्षकारों के साथ समन्वय स्थापित कर विवाद का समाधान किया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, हिरेश सिंह, पूर्व जिप सदस्य राजीव सिंह उर्फ भोली सिंह, लाभगांव के राकेश कुमार और बेला सिमरी के पंकज कुमार को सम्मानित किया गया। डीआईजी सह एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुझबूझ और सामूहिक प्रयास से लंबित विवाद का निपटारा कर जनहित में थाना भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सिविल कोर्ट का मामला सुलझा, जल्द होगा निर्माण कार्य
गंगौर थाना भवन के निर्माण में सिविल कोर्ट में लंबित दीवानी केस बाधा बन रहा था। सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से सभी पक्षकारों की सहमति प्राप्त कर कोर्ट में विवाद का निपटारा किया गया। अब जल्द ही प्रक्रिया अपनाकर वर्तमान थाना स्थल पर ही नया थाना भवन निर्माण कार्य शुरू होगा। थाना भवन के निर्माण से पुलिस की अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के प्रति तत्परता बढ़ेगी। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों को त्वरित न्याय और सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now