नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डाॅक्टर चंदन ने बढ़ाया खगड़िया का सम्मान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डाॅक्टर चंदन ने बढ़ाया खगड़िया का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मान : दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

केबीआई|खगड़िया 

जिले के परबता प्रखंड के खीराडीह निवासी रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी अंगद कुमार यादव और सीता देवी के सुपुत्र डाॅ. चंदन कुमार को 23 दिसंबर दिल्ली सफदरजंग कॉलेज के छठा दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के उपस्थित में सम्मानित कर एमडी की डिग्री प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि डाॅ चंदन कुमार ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से हीं एमबीबीएस और इंटरशिप किया और 23 दिसंबर को एमडी की डिग्री भी यहीं से हासिल करने का सौभाग्य प्राप्त किया। बताते चलें कि डाॅ. चंदन वर्तमान में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में एनीथिसया और मेडिकल केयर विभाग में कार्यरत है। डाॅ. चंदन कुमार ने यह उपलब्धि अपने माता पिता और परिवारजनों के साथ-साथ जिलेवासियों को समर्पित किया।
डाॅक्टर चंदन के इस उपलब्धि पर धनबाद मेडिकल कालेज में गायनी विभाग में कार्यरत उनकी पत्नी डाॅ. पूजा कुमारी, बंगलौर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत बहन पूजा कुमारी, स्टेंट बैंक आफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत भाई ब्रजनंदन कुमार, उनके छोटे भाई समाजसेवी प्रदीप कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसके साथ हीं इस उपलब्धि पर जिले के समाजसेवी सह शिक्षाविद डाॅ. स्वामी विवेकानंद, ई. धर्मेंद्र कुमार, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, रामपुर पंचायत मुखिया कृष्णानंद यादव, महुआ विधायक मुकेश रौशन, अलौली के पूर्व विधायक चंदन राम, तेतराबाद पंचायत के मुखिया मुन्ना प्रताप, समाजसेवी मौसम कुमार गोलू, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू कुमार, राजद नेता प्रिंस कुमार यादव, नीतीश कुमार, नरेश यादव और विकास चंद्र यादव इत्यादि ने डाॅ. चंदन को एमडी की उपाधि हासिल करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now