नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में ट्रेन से 25.20 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में ट्रेन से 25.20 लीटर शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : आरपीएफ और एक्साइज विभाग की संयुक्त चेकिंग में राजस्थान निर्मित 140 टेट्रा पैक रॉयल क्लासिक व्हिस्की बरामद

केबीआई| खगड़िया 

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के खगड़िया पोस्ट पर ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ खगड़िया की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी, सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार और एक्साइज विभाग के राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 15910 डाउन अवध असाम एक्सप्रेस के खगड़िया स्टेशन पर आगमन के दौरान करीब 10:15 बजे की गई। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। उसके पास एक पिट्टू बैग और एक झोले से राजस्थान निर्मित रॉयल क्लासिक व्हिस्की के 180 एमएल के कुल 140 टेट्रा पैक बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रंजन कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता शिव शंकर यादव, निवासी बंगलिया, वार्ड नंबर 8, थाना मानसी, जिला खगड़िया के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दिल्ली से शराब लेकर आया था और मानसी ले जाने की योजना बना रहा था। एक्साइज विभाग के अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर 25.20 लीटर शराब को कब्जे में लिया और युवक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल कीमत 12 हजार 180 रुपए आंकी गई है। टीम ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी रेलवे सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now