नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्ड संख्या 7 में दो लोगों का निधन, पार्षद अमृत राज ने किया आर्थिक सहयोग – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

वार्ड संख्या 7 में दो लोगों का निधन, पार्षद अमृत राज ने किया आर्थिक सहयोग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : मृतक परिवारों को वार्ड पार्षद ने दाह संस्कार के लिए दिए 2000 रुपए

केबीआई| खगड़िया
नगर पंचायत मानसी के वार्ड नं. 07 में दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जहां एक ही स्थान पर महेन्द्र पासवान (उम्र 55 वर्ष) और सिंगों पासवान की पत्नी बुधनी देवी (उम्र 70 वर्ष) का निधन हो गया। इस दु:खद अवसर पर वार्ड पार्षद सह छात्र नेता अमृत राज ने मृतक परिवारों को सांत्वना देते हुए दाह संस्कार के लिए अपने निजी कोष से 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। वार्ड पार्षद ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “इस घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। यह हमारे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। दोनों परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, और मैं इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा हूं।” इस मानवीय सहायता से स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद अमृत राज की सराहना की। लोगों ने कहा कि कठिन समय में इस तरह की मदद समाज में एकता और सहानुभूति का उदाहरण प्रस्तुत करती है। मृतकों के परिजनों ने भी पार्षद का आभार व्यक्त किया और इस दु:खद समय में उनके सहयोग को सराहा। वार्ड पार्षद अमृत राज ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे भी वह हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now