नगर पंचायत मानसी में स्ट्रीट लाइट में हुआ है घोटाला : अमृत राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आरोप : वार्ड संख्या 7 के पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी और स्ट्रीट लाइट संवेदक पर उठाए गंभीर सवाल
केबीआई| खगड़िया
नगर पंचायत मानसी के कार्यपालक पदाधिकारी और स्ट्रीट लाइट संवेदक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड नं. 07 के पार्षद अमृत राज ने आरोप लगाया है कि हर साल स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस के नाम पर अवैध रूप से बिल बनाकर पैसे की निकासी की जा रही है। अमृत राज ने दावा किया कि वार्ड नं. 07 में पिछले चार-पांच महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यपालक पदाधिकारी और संवेदक की मिलीभगत से जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। अमृत राज ने साफ कहा है कि वह नगर पंचायत मानसी की हर योजना का हिसाब लेंगे और भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “सरकार और जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण उन्हें रात के समय असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों ने भी नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या कार्रवाई की जाती है।
वार्ड पार्षद ने उठाए सवाल:
1. जेम्स पोर्टल पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कितने संवेदकों ने टेंडर डाला था?
2. किस संवेदक को यह टेंडर दिया गया?
3. एक स्ट्रीट लाइट को कितने रुपये में खरीदा गया?
4. पूरे नगर पंचायत मानसी में कितनी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं?
5. स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस के नाम पर अब तक नगर पंचायत से कितनी राशि निकाली गई है?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


