नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पश्चिमी ठाठा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की घोषणा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पश्चिमी ठाठा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की घोषणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जागरूकता : मुखिया सुमन देवी ने ली स्वच्छता और समृद्धि की शपथ, बीडीओ ने योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

केबीआई|खगड़िया

मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया सुमन देवी ने पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय जनता के बीच स्वच्छ और समृद्ध गांव बनाने की शपथ ली। उन्होंने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम सभा को सशक्त बताते हुए पंचायत में योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ ली और सभी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव राकेश कुमार, रोजगार सेवक प्रभात कुमार रंजन, सीओ मानसी, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, सरपंच मनोज कुमार और कई वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now