नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया का इनामी अपराधी जम्मू-कश्मीर के विजयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया का इनामी अपराधी जम्मू-कश्मीर के विजयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

STF की बड़ी कामयाबी: वार्ड सदस्य बमबम सिंह हत्याकांड का आरोपित दीपक सिंह धराया

ब्यूरो रिपोर्ट|खगड़िया 

बिहार पुलिस की एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खगड़िया के चर्चित हत्याकांड के आरोपी दीपक उर्फ दीपन सिंह को जम्मू-कश्मीर के विजयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दीपक लंबे समय से फरार था और उसके ऊपर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। दीपक उर्फ दीपन सिंह खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव का निवासी है। उस पर 31 मार्च 2023 को वार्ड सदस्य बमबम सिंह की हत्या का आरोप है। अपराधियों ने बमबम सिंह पर उस वक्त हमला किया था, जब वह गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर 1 के पिपरपांती इलाके में अपने एक साथी के बासा पर बैठे थे। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पहली बार नहीं है जब बमबम सिंह के परिवार को अपराधियों ने निशाना बनाया हो। इससे तीन साल पहले उनके पिता कालो सिंह की भी बेरहमी से हत्या की गई थी। अपराधियों ने उनके सिर को धड़ से अलग कर कोसी नदी में बहा दिया था। दीपक सिंह के खिलाफ हत्या, लूट और चोरी जैसे गंभीर मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। खगड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक जम्मू-कश्मीर में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

 

जमीनी विवाद से जुड़ा था हत्याकांड

बमबम सिंह की हत्या और उनके पिता की हत्या, दोनों मामलों के पीछे जमीनी विवाद और आपसी दुश्मनी को मुख्य कारण माना जा रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now