नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. सज्जन कुमार सिंघानिया बने आयुष निदेशालय के निदेशक, पूर्ववर्ती छात्रों में खुशी की लहर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डॉ. सज्जन कुमार सिंघानिया बने आयुष निदेशालय के निदेशक, पूर्ववर्ती छात्रों में खुशी की लहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उपलब्धि: बेगूसराय निवासी डॉ. सिंघानिया ने आयुर्वेद क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की, आयुर्वेद महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार पूर्ववर्ती छात्र बने निदेशक

नन्दकिशोर| दास

राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉक्टर सज्जन कुमार सिंघानिया स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय, पटना के निदेशक, आयुर्वेद पद पर पदस्थापित किए गए हैं। इससे महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों में हर्ष व्याप्त है। बेगूसराय के नौरंगा, मेन रोड निवासी डॉ सज्जन कुमार सिंघानिया स्व. राजाराम सिंघानिया के तीसरे पुत्र हैं। 1979 में उन्होंने आयुर्वेद महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की तथा चिकित्सक बने। 1983 में बिहार सरकार में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हुए। वर्तमान समय में वह गया में जिले में देशी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। डॉ सज्जन कुमार सिंघानिया के निदेशक बनने पर आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी, पूर्ववर्ती छात्र समिति के अध्यक्ष डॉ लाल कौशल कुमार, सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉ हरिहर प्रसाद सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर रामनंदन साहनी, डॉक्टर किश्वर सुल्ताना, डॉ राम सागर दास, डॉ अनिल कुमार, डॉ ललित कुमार, डॉ मनोज कुमार वर्मा, डॉ हरिनंदन पासवान आदि ने उन्हें बधाई दी है। पूर्ववर्ती छात्र समिति ने कहा है कि यह गौरव एवं प्रतिष्ठा की बात है कि आयुर्वेद महाविद्यालय का कोई पूर्ववर्ती छात्र पहली बार निदेशक, आयुर्वेद जैसे ऊंचे पद को सुशोभित करने का काम करेंगे। 27 दिसंबर को बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के पटना के अधिसूचना संख्या 734 के अनुसार उन्हें उक्त पद पर पद स्थापित किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now