नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड, ठिठुरन भरा होगा न्यू ईयर का जश्न – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड, ठिठुरन भरा होगा न्यू ईयर का जश्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शीतलहर : बिहार में कड़ाके की ठंड, तापमान में भारी गिरावट का अनुमान, बर्फीली पछुआ हवा का रहेगा असर

केबीआई| पटना

नए साल के जश्न में इस बार ठिठुरन भरी ठंड खलल डाल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में तेज पछुआ हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट होगी। वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। हालांकि फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट तय है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में सुबह घना कोहरा छाने के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। सोमवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन पछुआ हवाएं तेज रहेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, कैमूर, जहानाबाद, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जैसे जिलों में घने कोहरे की संभावना है।

 

नए साल पर ठंड से मुकाबले के लिए तैयार रहें

मौसम विभाग की सलाह है कि लोग गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवाओं से बचने के उपाय करें। नए साल का जश्न घर के अंदर या गर्म जगहों पर मनाना बेहतर रहेगा।

 

बिहार में ठंड का असर बढ़ेगा

बिहार में पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवाएं तेज हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पैदा हुई बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now