नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्तर प्रदेश को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंची झारखंड  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंची झारखंड 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खेलकूद : मानसी रेलवे मैदान में 17वां स्व. विजय कुमार यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खेला गया उद्घाटन मैच  

कल नेपाल और पश्चिम बंगाल के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

अमन राजपूत|मानसी

रेलवे मैदान मानसी में खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव की 17वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को उद्घाटन मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच की शुरुआत से पहले विजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि स्वामी विष्णु चैतन्य, प्रशिक्षक देव रत्न सिंहा, ई. धर्मेंद्र कुमार, साहेबपुर कमाल के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, अमर कुमार शर्मा, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जीआरपी मानसी के थानाध्यक्ष विकास कुमार, और समाजसेवी परमानंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच के 15वें मिनट में झारखंड की टीम ने पहला गोल कर बढ़त बनाई। मध्यांतर से पहले पाकुड़ की टीम ने एक और गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्यांतर के बाद गोल करने की भरपूर कोशिश की और 10 मिनट बाद एक गोल दागा। लेकिन झारखंड ने मैच के अंतिम 15 मिनट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन और गोल किए। मैच समाप्ति पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट ने स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया है। खेल के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर हिरोज क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, सेवा निवृत्त शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, अर्जून प्रसाद साह, और हिरोज क्लब के पूर्व खिलाड़ी विपिन कुमार सहित हजारों खेलप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार के मुकाबले में नेपाल और पश्चिम बंगाल की टीम भिड़ेंगी, जो टूर्नामेंट में एक बड़ा रोमांच लेकर आएगा और इन दोनों में जो भी टीम विजय होगी, फाइनल में अपना जगह सुनिश्चित कर लेगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now