मानसी प्लेटफार्म संख्या एक पर लावारिस बोरे में मिली शराब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई : मानसी रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब बरामद: जीआरपी का अभियान जारी
केबीआई| मानसी
मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने सोमवार को मानसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर से लावारिस हालत में रखा एक प्लास्टिक बोरा बरामद किया। जांच के दौरान बोरे में ब्लू एम्पीरियल ब्रांड की 375 एमएल की 21 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। रेलथ थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि यह शराब प्रयुक्त पुल के नीचे छिपाकर रखी गई थी। इस घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ जीआरपी का अभियान तेज कर दिया गया है। नियमित छापेमारी और जांच के माध्यम से अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश जारी हैं। इस अभियान के तहत कई बार गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें
शराब बरामदगी की यह घटना जीआरपी की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। जीआरपी की यह कार्रवाई शराब माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मानसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


