नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अलौली कांड संख्या 521/24: मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा पर लगे आरोपों पर  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अलौली कांड संख्या 521/24: मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा पर लगे आरोपों पर 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : खगड़िया के भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई. धर्मेंद्र कुमार ने किया निष्पक्ष जांच की मांग

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया जिले के भाजपा नेता और राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के संचालक ई. धर्मेंद्र कुमार ने एसपी को आवेदन देकर अलौली थाना कांड संख्या 521/24 के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की अपील की है। उनका मानना है कि इस मामले में मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा को राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाया गया है। ई. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा ने सेवा, शिक्षा, और खेल के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उनके द्वारा स्थापित यूथ क्लब ने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना: अलौली जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना।

कोशी साइंस क्लासेज: एक ही छत के नीचे किफायती दरों पर छात्रों को 10+2 की उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे खगड़िया के गरीब छात्र JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

आपदा और स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय भूमिका

ई. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब भी खगड़िया में कोई आपदा आती है, तो मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा सबसे पहले सेवा के लिए आगे आते हैं। दुर्घटना ग्रस्त और गरीब मरीजों की सेवा में ये सदैव तत्पर रहते हैं। ई. धर्मेंद्र कुमार का मानना है कि मनीष सिंह और ज्योतिष मिश्रा जैसे समाजसेवी हत्या जैसे अपराध में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जाए।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now