नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रक्तदान: जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रक्तदान: जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान कार्यक्रम

रौशन कुमार| खगड़िया

आज के समय में दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों के कारण रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है। इस दिशा में जागरूकता फैलाने और लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में एक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ई. धर्मेंद्र ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान बेहद आवश्यक है। रक्तदान से न केवल दूसरे का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है।” डॉ. रीना ने जिलेवासियों से रक्तदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह न केवल जरुरतमंदों की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे निभाकर न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह मानवता की सच्ची सेवा भी है। समाज के हर व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

 

युवा शक्ति के नेता ने दी प्रेरणा

रक्तदान कार्यक्रम में युवा शक्ति के नेता मनीष सम्राट ने रक्तदान कर अन्य युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान से मिलने वाली आत्म संतुष्टि अनमोल है।” उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, जिनके कारण लोग इससे डरते हैं। लेकिन सही जानकारी के माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा, “रक्तदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं हो सकता। यह केवल मानव शरीर द्वारा ही उपलब्ध हो सकता है।”

 

ब्लड सेंटर की सुविधा

शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में अब एक ब्लड सेंटर उपलब्ध है, जहां लोग आसानी से रक्तदान कर सकते हैं। यह सेंटर जरुरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है।

 

रक्तदान के लाभों पर विशेषज्ञों की राय

कार्यक्रम में डॉ. रीना कुमारी रुबी, प्रबंधक, शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, ने बताया कि:

1. दिल की बीमारियों में कमी: रक्तदान से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

2. आयरन संतुलन: शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है।

3. कैंसर का खतरा कम: रक्तदान करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम घटता है।

4. धमनियों की रुकावटें कम: रक्त प्रवाह में सुधार होता है।

5. नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण: रक्तदान के बाद शरीर नई रक्त कोशिकाएं बनाता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now