नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा राजद की जिला कार्यकारिणी बैठक: बूथ स्तर पर मजबूत संगठन निर्माण पर जोर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

युवा राजद की जिला कार्यकारिणी बैठक: बूथ स्तर पर मजबूत संगठन निर्माण पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को सत्ता में लाने का लक्ष्य, पंचायत और बूथ कमिटियों को सक्रिय करने की रणनीति

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सोमवार को युवा राजद की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने की, जिसमें युवा राजद जिला प्रभारी नीरज सहनी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की विशेष उपस्थिति रही। युवा राजद जिला प्रभारी नीरज सहनी ने बैठक में कहा कि प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यीय कमिटी बनाई जाएगी। पंचायत और नगर में जिन स्थानों पर कमिटियों का गठन नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द सक्रिय किया जाएगा। साथ ही, संगठन की मजबूती के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, ताकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीधे जिला और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर सकें।

 

पंचायत स्तर पर संवाद और आगामी चुनाव की तैयारी

सोशल मीडिया प्रभारी को निर्देश दिया गया कि तेजस्वी यादव के संवाद और संदेश को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए। युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्ति तक नेता प्रतिपक्ष का संदेश पहुंचे। इसका उद्देश्य 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत दिलाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

 

नीतिगत घोषणाओं का भरोसा

युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने तेजस्वी यादव की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो महिलाओं के लिए “माई बहिन योजना” के तहत हर महिला को ₹2,500 मासिक भत्ता मिलेगा। साथ ही, निःशक्तजन, विधवा और वृद्धजन पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 किया जाएगा और प्रत्येक घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

 

भाजपा-नीतीश सरकार की आलोचना

जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ने भाजपा और नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में महंगाई ने बिहारवासियों की कमर तोड़ दी है। अब केवल तेजस्वी यादव से ही उम्मीद है कि वे महंगाई के इस जाल से मुक्ति दिलाएंगे। बैठक में जिला प्रवक्ता रौशन कुमार, जिला उपाध्यक्ष रियाज अली, रितेश ठाकुर, सहजाद आलम, जिला महासचिव शशि पासवान, जीवनलाल चौरसिया, लव कुमार लवली, और अलौली प्रखंड अध्यक्ष शिवजी दास सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now