नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोशाला मामले में निगरानी विभाग ने लिया संज्ञान, बड़ी कार्रवाई की संभावना – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

गोशाला मामले में निगरानी विभाग ने लिया संज्ञान, बड़ी कार्रवाई की संभावना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भ्रष्टाचार : गोशाला मेला बंदोबस्ती में भ्रष्टाचार, आवेदक ने साक्ष्य प्रस्तुत कर एसडीओ और डीएम पर लगाए गंभीर आरोप

केबीआई|खगड़िया 

खगड़िया में गोशाला मेला बंदोबस्ती प्रकरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने निगरानी विभाग के प्रधान सचिव को ईमेल के जरिए पत्र भेजकर खगड़िया सदर एसडीओ अमित अनुराग पर वर्ष 2023 में मनमानी करते हुए गोशाला मेला का ठेका अपने चहेते व्यक्ति को देने के आरोप लगाए हैं। आवेदक ने आरोप लगाया कि खुली डाक के बजाय बंदोबस्ती में गड़बड़ी कर राज्य को वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया। मामले की जांच का जिम्मा निगरानी विभाग के अवर सचिव प्रमोद कुमार को सौंपा गया है, जिन्होंने आवेदक को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की पुष्टि
जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच में भी वर्ष 2023 की बंदोबस्ती में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में गोशाला मेला की बंदोबस्ती 13 लाख रुपए कम में की गई, जबकि 2022 में यह राशि 43 लाख रुपए थी। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की रिपोर्ट में यह पाया गया कि एक ही व्यक्ति की उपस्थिति में डाक कराना नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, गोशाला कमिटी के अध्यक्ष और सचिव द्वारा वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप सही पाए गए।

आवेदक ने निगरानी विभाग को सौंपे साक्ष्य
आवेदक अभय कुमार गुड्डू ने गुरुवार को निगरानी विभाग कार्यालय में शपथ पत्र और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने गोशाला मेला के वीडियो और तस्वीरें पेन ड्राइव में अपलोड कर विभाग को सौंपे। आवेदक ने आरोप लगाया कि खगड़िया एसडीओ अमित अनुराग ने कानून का उल्लंघन कर ठेका लेने वाले देवव्रत साह को हर साल फायदा पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली की गई और मेला अवधि से दो दिन अधिक संचालन कर अवैध कमाई की गई। गुड्डू की माने तो इतने साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है।

जिलाधिकारी पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप
अभय कुमार गुड्डू ने जिलाधिकारी पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसडीओ ने वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया। आवेदक ने निगरानी विभाग से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं का नहीं, बल्कि सरकारी नियमों के खुलेआम उल्लंघन का है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस घोटाले में उच्च स्तर के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

संभावित कार्रवाई पर टिकीं नजरें 
निगरानी विभाग द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। आवेदक द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगामी दिनों में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकीं हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now